कठिन रास्ते पर चलना बड़ा कष्टदायक होता है, लेकिन उसका अंजाम हमेशा बड़ा आनंद और सुखद होता है | किसी का भी जीवन एक सरल और सीधी रेखा जेसा नहीं होता, दुनिया में सभी जीवन के विभीन्न उतार चढाव से होकर गुजरते है | फिर भी जीवन सभी जीते है, सभी कुछ पाते है जीवन से, और सभी कुछ खोते है जीवन में |
दुनिया को बहुत अच्छे से देखा होगा आप सभी ने, पर क्या खुद को उतने अच्छे से कभी देखा है आपने | आसान है किसी के बारे में कुछ भी टीका – टिपण्णी करना, पर क्या कभी खुद पर कोई टीका – टिपण्णी की है आपने ?
तो आइये चलते है जीवन की एक लम्बी यात्रा पर | करते है बात जीवन के सभी आसान और कठिन रास्तो की | सीखते है जीवन जीने की कला उन सभी से, जिन्होंने अपने जीवन के कठिन रास्तो को चुना, और दिया है इस दुनिया को कुछ नया आयाम |
करते है बात दुनिया की सभी संस्कृतियों की, और लेते है उनसे जीवन के कुछ मूल | याद करते है दुनिया के सभी महापुरुषों को एक बार फिर और लेते है उनसे भी जीवन के कुछ मन्त्र | पढते है फिर से एक बार दुनिया भर के साहित्य को तार्किक नजरो से, और लेते है जीवन जीने के कुछ सारांश |
सुनते है फिर से दादी नानी की कहानी, लेते है उनसे भी कुछ ज्ञान | करते है नैतिक मूल्यों की बात और बनाते है उनसे लम्बी दूरी के पुल, जिनपर चलकर फली फूली है सभी सभ्यताए …………….
“दृष्टि को पवित्र, मन को शांत,
बुद्धि को दिव्य, और मुख को मधुर बनाना”
बस यही है जीवन का मूल….……………….(बात जारी रहेगी)